जबलपुर के प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में भीषण आग

जबलपुर के प्रसिद्ध मंदिर त्रिपुर सुंदरी मंदिर में स्थित पूजा की दुकानों में आज सुबह अचानक ही आग लग गई।आग ने करीब 16 दुकानों को अपनी चपेट में लिया है जिससे कि दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है दूकानों में रखा लाखों रुपए का माल भी स्वाहा हो गया है। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही संचालक गण और पुजारी मौके पर पहुंच गए साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में भेड़ाघाट नगर पंचायत और जबलपुर नगर निगम से करीब 4 दमकल के वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए

(Visited 408 times, 1 visits today)

You might be interested in