क्या भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे जेवियर मेड़ा

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया का नाम चुना है. अब सवाल यह है कि जेवियर मेड़ा क्या करेंगे पहले जब जेवियर को टिकट नहीं मिला था उन्होंने बगावत की थी और कांग्रेस प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ा और 35,000 वोट भी काटे. लेकिन कॉन्ग्रेस ने एक बार फिर से जेवियर मेड़ा को मौका नहीं दिया है . जेवियर मेड़ा क्या करेंगे क्या वह कांग्रेस से दुबारा बगावत करेंगे या फिर bjp से टिकट की उम्मीद लगाकर bjp ज्वाइन कर सकते हैं . झाबुआ में bjp को भी ऐसे चेहरे की तलाश है जो कांतिलाल भूरिया को टक्कर दे सके और उसकी तलाश भी जेवियर मेड़ा पर जाकर खत्म होती है अगर ऐसा होता है कि जेवियर मेड़ा bjp ज्वाइन करते हैं और bjp की और से विधानसभा उपचुनाव लड़ते हैं तो न्यूज़ लाइव की खबर पर मोहर लग जाएगी

(Visited 84 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT