बरेली में गिरे झुमके की कीमत अब 40 लाख रुपये हो गई

मेरा साया फिल्म का ये गाना आप ने तो जरुर ही सुना होगा लेकिन इस फिल्म का मशहूर गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में जरूर सुना होगा. आजकल बरेली का 30 फीट का झुमका चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे देखने के लिए बरेली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. बरेली को झुमके की वजह से पूरे देश में एक अलग पहचान मिली हुई है. इसलिए जिले में अनोखे अंदाज में झुमका चौराहा बनाया जा रहा है और चौराहे पर 30 फीट का झुमका लगाया जा रहा है. इसमें करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया है. झुमका लगाने के लिए फाउंडेशन का काम काफी पहले से चल रहा है. बता दें कि इस विशाल झुमके का डिजाइन गुरुग्राम में तैयार किया गया है. जबकि पीतल नगरी मुरादाबाद में इसे बनाया गया है. लोगो के मुताबिक इसे लगाने के लिए ढांचा बनाने का काम अंतिम चरण में है. जल्द ही चौराहे पर झुमका लगा दिया जाएगा.

(Visited 360 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT