Jyotiraditya Scindhiyaने बदला अपना बयान, नागरिकता बिल पर कही ये बात

ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या बीजेपी में जाएंगे. अगर नागरिकता बिल पर सिंधिया का बयान सुन लेंगे तो आप कहेंगे हां. और अगर ट्वीट पढ़ेंगे तो कहेंगे ना. इस बिल पर सिंधिया ने इंदौर में अपनी राय रखी. जो मिनटों में सुर्खियां बन गईं. और कुछ ही देर बाद ऐसा ट्वीट किया कि जिसे पढ़ कर लगा कि नहीं भई सिंधिया अपनी पार्टी से कोई दगा नहीं करेंगे. अब आप ही फैसला कीजिए सिंधिया के बयान के मायने क्या हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि बिल संविधान के खिलाफ है लेकिन भारतीय संस्कृति के अनूरूप है.
बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता
सुना न आपने, अब जरा श्रीमंत का ट्वीट भी पढ़ लीजिए. जिसमें वो बिल की खिलाफत कर रहे हैं. ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है कि संविधान और भारतीय संस्कृति के विपरीत है ये बिल. तो फिर बोलते बोलते क्या सिंधियाजी की जुबान फिसल गई थी. या फिर सोचसमझ कर सिंधियाजी ने ये दांव खेला और फिर पलटी मार ली.

(Visited 235 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT