कांवड़ यात्रा लेकर निकले सीएम भूपेश बघेल

सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई मंत्री और विधायक कांवड़िये बनकर कांवड़ यात्रा पर निकले। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय की कांवड़ यात्रा में पहुंचे सीएम बघेल ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना की और खुद भी कांवड़ उठाकर यात्रा में शामिल हुए। विकास उपाध्याय की ये कांवड़ यात्रा समता कॉलोनी से महादेव घाट तक निकाली गई। इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सीएम भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, महापौर प्रमोद दुबे और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा खारून नदी के तट पर स्थित महादेव मंदिर तक पहुंची जहां पर कांवड़ियों ने भगवान महादेव को जल अर्पित किया और पूजा की।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT