कोटा में गांजा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, पकड़ा 5 क्विंटल गांजा

कोटा पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ट्रक से गांजा तस्करी करते तस्करों को पकड़ा और ट्रक में छिपाकर रखे गए 5 क्विंटल गांजे समेत ट्रक को जप्त कर लिया। पुलिस ने 2 गाँजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर इस गांजे को उड़ीसा से उत्तरप्रदेश के झांसी ले जा रहे थे। आपको बता दें कि पुलिस ने 24 तारीख को भी एक पिकअप वाहन से काफी मात्रा में गांजा जप्त किया था। पुलिस को मुखबिरों की सूचना मिली थी कि एक ट्रक से काफी मात्रा में गाँजे की खेप ओड़िसा से उत्तरप्रदेश के झांसी भेजी जा रही है जिसके बाद पुलिस ने अचानकमार ए टी आर को जाने वाली सड़क में  पटैता बेरियर के पास घेरा बंदी करके ट्रक को रोका। ट्रक को रोकते ही उसमें सवार युवक भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो अलग से केबिन बना कर छिपाया गया पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ।

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT