लोकसभा चुनाव 2019- छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए 23 अप्रेल को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों के लिए कल यानी 23 अप्रेल को मतदान होना है। इन सीटों पर कुल 123 प्रत्याशी मैदान में है जिनके भाग्य का फैसला लगभग सवा करोड़ वोटर करेंगे। रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा 25-25 उम्मीदवार हैं, जबकि सरगुजा में सबसे कम 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।यह तीसरे और अंतिम चरण का मतदान है जिसके बाद राज्य की सभी 11 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस बार कांग्रेस के सामने लोकसभा की सीटों को भाजपा से छीनने की चुनौती है। प्रदेश की 11 में से 10 सीटें बीजेपी के पास हैं।
ये हैं वो सात सीटें जिन पर 23 अप्रेल को होना है मतदान, जानिए किनके बीच है मुख्य मुकाबला?
रायपुर- सुनील सोनी (बीजेपी) – प्रमोद दुबे (कांग्रेस)
दुर्ग- विजय बघेल (बीजेपी)- प्रतिमा चंद्राकर (कांग्रेस)
जांजगीर-चांपा- गुहाराम अजगले (बीजेपी)- रविशेखर भारद्वाज (कांग्रेस)- दाऊराम रत्नाकर (बीएसपी)
बिलासपुर-अरुण साव (बीजेपी)- अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस)
सरगुजा- रेणुका सिंह (बीजेपी)- खेलसाय सिंह (कांग्रेस)
रायगढ़- गोमती साय (बीजेपी)- लालजीत सिंह (कांग्रेस)
कोरबा- ज्योतिनंद दुबे (बीजेपी)- ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)

(Visited 92 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT