Loksabha Election 2019 – दिग्विजय को मिल सकती है शिवराज से चुनौती

आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री आपस में टकरा सकते हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस पहले ही भोपाल सीट से दिग्विजय का नाम तय कर चुकी है। जिसके बाद हिंदू विरोधी छवि वाले दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को लड़ाने की भी खबरें सामने आई थी। पर अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवराज सिंह चौहान दिग्विजय के सामने मैदान में उतर सकते हैं। भोपाल से चुनाव लड़ने के बारे में खुद शिवराज ने संकेत दिए हैं कि यदि पार्टी उन्हें भोपाल सीट से चुनाव लड़ाती है तो उन्हें दिग्गी राजा से दो दो हाथ करने में कोई परहेज नहीं है। शिवराज ने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें भोपाल सीट से चुनाव लड़ाती है तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। खैर यदि ऐसा होता है तो देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों में बाजी कौन मारेगा। आपको बता दें कि शिवराज ने पहले भी कई बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है। और विदिशा सीट से सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश राजनीति के ये दो दिग्गज पहले भी 2003 में राघौगढ़ विधानसभा चुनावों में आमने-सामने आ चुके हैं। जिसमें दिग्विजय ने शिवराज को करारी सिकस्त दी थी। पर 2003 से लेकर शिवराज का कद लगातार बढ़ा है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की भिड़ंत काफी रोमांचक होगी।

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT