डंग के देखो ढंग, ऐसे उड़ाया मुख्यमंत्री के निर्देशों का मखौल

कमलनाथ सरकार से असंतोष जताकर हरदीप सिंह डंग ने बीजेपी तो ज्वाइन कर ली पर शायद शिवराज को अब तक अपना मुखिया नहीं मान सके हैं शायद इसलिए वह उन नियमों का पालन नहीं कर रहे जो हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं कोरोनावायरस के खतरे के चलते पूरे प्रदेश में लॉक डाउन है लोगों को भीड़ में एक जगह एक साथ निकलने की इजाजत नहीं है खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोरोना को प्रदेश में कम से कम फैलने से रोका जा सके लेकिन ढंग ने जो किया है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्हें ना तो कोरोला का डर है और ना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों की फिक्र मंदसौर में ढंग एक जुलूस निकालते देखे गए उनके मुताबिक बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाने के लिए यह जुलूस निकाला जिसमें काफी बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग और सीएम के निर्देशों को ढंग कितनी गंभीरता से ले रहे हैं

(Visited 296 times, 1 visits today)

You might be interested in