नक्सलियों ने जलाई तीन करोड़ की मशीनें

महाराष्ट्र से लगी छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों की बड़ी कायराना करतूत सामने आई है। यहाँ नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रही मशीनों को आग के हवाले कर दिया। इनमें 10 जेसिबी 5 ट्रैक्टर और एक टिप्पर शामिल है। नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों को भी रात भर खुले आसमान के नीचे बैठाए रखा। गौरतलब है कि नक्सली 2 से 8 आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाते हैं। और इस दौरान उनकी सक्रियता कई गुना तक ज्यादा रहती है। पुलिस के जवान भी इस दौरान ज्यादा चौकन्ने रहते हैं पर नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर अपने मंशूबों में कामयाब हो जाते हैं।

(Visited 87 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT