नक्सलियों के गढ़ में भाईचारे का संदेश

पखांजुर का संगम क्षेत्र इलाके में नक्सलियों के वर्चश्व के लिए जाना जाता है। पर पुलिस ने यहाँ भी अमन और शांति फैलाने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने मोर मितान कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को कंबल बाँटे और लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम स्थल पर ढोल और मांजरे के साथ नृत्य कर पुलिस के अधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि पुलिस कोई बाहर का व्यक्ति नहीं है. आप सभी आम जनता के बीच का ही व्यक्ति है. पुलिस समाज का ही अंग है. इसलिए पुलिस को अपना मित्र समझकर इलाके में शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT