नर्मदा गौकुंभ के आखिरी दिन ऐसा था अखाड़ों का उत्साह

#narmada kumab
#jabalpur
जबलपुर में माँ नर्मदा के ग्वारीघाट तट पर 24 फरवरी से चल रहा नर्मदा गौ कुम्भ के आज अंतिम दिन था . साधु संत और अखाड़ो ने शाही स्नान किया और माँ नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई .स्नान से पहले साधु संतो ने शाही जलूस ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकला गया . नर्मदा गौ कुम्भ में शाही स्नान को देखने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु भी मौजूद रहे.शाही स्नान को लेकर दिगम्बर आखाड़े के महंत योगीराज, शिवमदास महाराज ने बताया कि यह अमृत कुम्भ के रूप में मनाया जाता है . शाही स्नान का बहुत महत्व होता है. कहा जाता है कि कुम्भ के दौरान जब साधु संत और आखाड़े शाही स्नान करते है तब उनके साथ 33 करोड़ देवी देवता भी धरती पर उतरकर शामिल होते है .यही वजह है कि आज इस शाही स्नान को देखने सुबह से ही सैकड़ो लोग नर्मदा तट के ग्वारीघाट में मौजूद थे . वही लोगो ने साधु संतों का आशीर्वाद लेकर आस्था की डुबकी लगाई . शाही स्नान के समय जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तेद रही .
बाईट…. गिरिशानंद महाराज।
बाइट …..साधु बाबा।

(Visited 135 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT