पटवारी को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

छिंदवाड़ा जिले मैं इन दिनों लोकायुक्त की टीम लगातार भ्र्रष्टाचार और रिश्वत लेने वालो पर धड़ल्ले से कार्यवाही कर रही है ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा शहर के ईएलसी चौक पर मोहखेड़ ब्लॉक के पटवारी शिवकुमार चौरिया को 9 हजार रुपये की रिश्वत रंगे हाथ लेते हुए पकड़ा है जांच के दौरान सामने आया की पटवारी शिवकुमार चौरिया ने ग्राम रजाडा निवासी केशवराव गाडरे से जमीन की ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए 9 हजार रुपये की मांग की थी जिसके बाद फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त की टीम को शिकायत दर्ज कराइ थी जिसके बाद आज लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को पकड़ा है कार्यवाही जारी है।

(Visited 176 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT