PM Modi ने की देशभर के मुख्यमंत्रियों से चर्चा. एक होकर लड़ने का दिया आश्वासन

#covid19
#corona
#pmmodi
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की. पीएम ने इस चर्चा में लॉकडाउन के कड़ाई से पालन की अपील की, लोगों को जरूरत का सामान मुहैया कराने और पलायन रोकने पर भी गंभीर चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि पलायन रोकने के लिए सभी शेल्टर होम्स में खाने पीने के पर्याप्त इंतजाम करने होंगे. इस चर्चा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा जानकारी पीएम को दी. पीएम ने आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर आपदा का सामना करेंगी. तब ही ये देश कोरोना की जंग जीत सकेगा

(Visited 130 times, 1 visits today)

You might be interested in