PM मोदी की आमसभा रद्द, इटारसी में समेटा टेंट

इटारसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा रखी गई थी लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के बाद बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं इसी कड़ी में पीएम मोदी की इटारसी की सभा भी कैंसिल हो गई। रेल्वे ग्राउंड पर बनाया गया पंडाल समेट लिया गया। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कई वरिष्ठ पदाधिकारी सभा के लिए पहुंच गए थे और उन्होंने सभा स्थल पर ही पुलवा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजली दी। (एंबिएंस) राकेश सिंह ने पुलवामा में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और बताया कि पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं और जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

(Visited 117 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT