पुलिस की गिरफ्त में हिरण के हत्यारे

जांजगीर-चांपा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहाँ पुलिस ने हिरण का शिकार करने वाले और उसको खरीदने वाले तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 किलो हिरण का मांस भी जप्त किया है। आरोपियों में एक इंजीनियर, एक शिक्षक और जर्वे गांव का सरपंच शामिल है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अकलतरा न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT