रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत एक दर्जन घायल

रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम कठली के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप में सवार एक यात्री की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं तकरीबन दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक है। बताया जाता है कि पिकअप में तकरीबन 18 लोग सवार थे। सभी सवार ग्रामीण साल्हेओना गांव के रहने वाले थे। कठली के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

(Visited 34 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT