भगवान भी हुए सर्दी से परेशान

रायसेन में इन दिनों कड़ाके की ठंड से परेशान हैं. हर कोई मोटे-मोटे स्वेटर्स और जैकेट्स पहने नजर आ रहा है. सर्दी भी इतनी कि इंसान ही नहीं बल्कि भगवान भी यहां की सर्दी से नहीं बचे हैं. लेकिन भगवान के भक्तों ने अपने ईष्ट को सर्दी से बचाने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं और मंदिरों में भगवान को स्वेटर से लेकर गर्म शॉल तक पहनाए जा रहे हैं. दरअसल रायसेन में तापमान 2 डिग्री से 4 डिग्री के बीच में आ गया है ऐसे में अब इंसान तो इंसान भगवानों को भी गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है मामला है रायसेन जिला अस्पताल में मां भगवती वैष्णो धाम का जिसमें दुर्गा जी, शिव जी, राधे कृष्ण, भैरव जी, की मूर्तियां स्थापित हैं . सभी के लिए साल एवं गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाव किया गया . रायसेन से अजय गोहेल की रिपोर्ट

(Visited 91 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT