प्रमुख सचिव ने कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा लापरवाही न बरती जाए

मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव फ़ैज़ अहमद किदवई ने रायसेन के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और कोरोना की रोकथाम के लिये किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की . प्रमुख सचिव ने कोरोना योद्धाओं की टीम द्वारा किल कोरोना अभियान के लिए किये जा रहे प्रयासों को देखा. वहीं जिला अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर और कोविड केअर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया . वहीं उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चलाया जाएगा .जिसमें जांच दल द्वारा गांव गांव जाकर कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे और कितने मरीज मिल रहे है उसी आधार पर प्रसाशन द्वारा क्या कार्य किये जायेंगे . साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टीम से भी बात की . रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट
फ़ैज़ अहमद किदवई प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश
रायसेन से अजय गोहिल की रिपोर्ट

#raisen

#mpnews

#corona

#covid19

#jila hospital 

(Visited 310 times, 1 visits today)

You might be interested in