सद्भावना दौड़ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राजीव गांधी की जयंती पर हुई सद्भावना दौड़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए सद्भावना दौड़ में शामिल गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक हुई दौड़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित सदभावना दौड़ में शामिल हुए। सदभावना दौड़ का आयोजन गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक किया गया। सदभावना दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री खुद भी बच्चों के साथ दौड़े। सदभावना दौड़ के राजीव गांधी चौक पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रायपुर द्वारा किया गया। इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी मौजूद रहे।

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT