वेतन नहीं मिलने से सचिव परेशान

पखांजुर के कोयलीबेड़ा में सचिव इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वजह है सचिवों को पिछले कई महीनों से उनका वेतन ना मिलना। यहाँ सचिवों को अप्रैल के महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सचिव और उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी वजह से सचिव संघ ने कोयलीबेड़ा जनपद सीईओ को ज्ञापन देकर जल्द ही वेतन दिए जाने की मांग की है। और वेतन न मिलने पर हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी है। इस दौरान सचिवों ने मीडिंग का भी बहिष्कार कर दिया।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT