अज्ञात कारण से घर में लगी आग ,पूरा घर जलकर खाक

सनावद। नगर के चाँदनीपुरा स्थित एक मकान में सोमवार रात 1 बजे अज्ञात कारण से घर में आग लग गई. इसके बाद घर में रखी राशन सामग्री सहित घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस आग में 2 भैस भी झुलस गई। वही 1 दोपहिया वाहन भी जल कर खाक हो गया. वही नपा के दमकल ने आकर आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इस बात की कोई जानकारी नहीं है .आसपास के रहवासियों ने बताया कि आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था . सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 29 times, 1 visits today)

You might be interested in