क्या Sania mirza और Shoaib-malik के बीच कुछ tension है, वायरल फोटो से उठे सवाल

साली की शादी हो और जीजा गायब, आम फैमिली में इस बात पर टेंशन हो जाता लेकिन सानिया मिर्जा की बहन की शादी की रस्मों में सब लोग नॉर्मल नजर आए. ये तस्वीरें तो कुछ यही बयां कर रही हैं. टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की बहन अनम की दूसरी शादी हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरउद्दीन के बेटे असद से. जिसकी मेहंदी की रस्म जोरशोर से मनी. खूब सारे फोटोभी वायरल हुए. लेकिन अपनी इस इकलौती साली की शादी में शोएब मलिक कहीं नजर नहीं आए. न ही कहीं कोई फोटो शेयर की. अब आप तो जानते ही हैं कि सानिया और शोएब के रिश्तों पर लेकर भी तरह तरह की खबरें आती रही हैं. एक बार तो उनके तलाक तक की खबर वायरल हो चुकी है. हालांकि सानिया इन सारी खबरों को नकारती रहीं. पर साली की शादी में शोएब का नजर न आना एक बार फिर इन खबरों को हवा दे रहा है. दरअसल शोएब मलिक बांग्ला देश प्रीमियर लीग में खेल रही टीम राजशाही रॉयल्स के कप्तान हैं. जिनकी टीम का मैच मेहंदी रस्म के अगले ही दिन था. इसलिए रस्म से ज्यादा अहमियत शोएब ने खेल को दी. अब ये जज्बा अपने खेल के लिए था या माजरा कुछ और है ये तो शोएब और सानिया ही बता सकते हैं.

(Visited 139 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT