बिना मास्क बाहर निकले तो पुलिस देगी सजा

मध्य प्रदेश शासन ने कोविड 19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया है .मास्क न लगाने बालो पर जुर्माना वसूलने का प्रावधान है .इसका सख्ती से पालन कराने के लिए जुर्माना बसूलने का अधिकार नगरीय निकायों को सौंपा गया है.इसी के चलते रायसेन जिले के बेगमगंज में मास्क न लगाने वालों पर नगर पालिका अधिकारी और पुलिस विभाग के सहयोग से चालान कर जुर्माना बसूलने की कार्यवाही की गई. वही मास्क न लगाने वाले 25 लोगों पर प्रत्येक व्यक्ति का 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना लिया गया और हिदायत दी की किसी भी प्रकार की लापरवाही नगर में नहीं होनी चाहिये . रायसेन से अजय गोहिल कि रिपोर्ट

(Visited 76 times, 1 visits today)

You might be interested in