सिंधिया ने खाली किया लुटियंस का बंगला, दिखाए सबूत

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली के लुटियंस जोन में 27 सफदरजंग रोड का बंगला खाली कर दिया है। सिंधिया ने 15 जुलाई को बंगला खाली करने और 25 जुलाई को एनओसी यानी नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिलने की बात ट्विटर पर साझा की है। जानकारी के मुताबिक सिंधिया ने मीडिया में चल रही इन अटकलों का खंडन किया है कि उन्होंने बंगला खाली नहीं करने के लिए एक्सटेंशन मांगा था। गौरतलब है कि सिंधिया पिछले कई सालों से इस बंगले पर काबिज थे लेकिन अब चूंकि वे लोकसभा चुनाव हार चुके हैं और सांसद नहीं हैं इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा है।

(Visited 139 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT