Shivraj singh ने Rakesh Singh से की गुपचुप मुलाकात, प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. कौन होगा अगला प्रदेशाध्यक्ष इसके जवाब में पांच नाम निकलकर सामने आ रहे हैं. वैसे तो मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह इस दौड़ में सबसे आगे हैं. बहुत संभावनाएं हैं कि उन्हीं को दोबारा ये जिम्मेदारी सौंप दी जाए. पर अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, नरेंद्र सिंह तोमर और खुद शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा चल रही है. पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा का नाम भी इसी फेहरिस्त में शामिल है. इस पद के लिए अब लॉबिंग तेज होती जा रही है. शिवराज सिंह चौहान और राकेश सिंह की गोपनीय बैठक के बाद लग रहा है कि बहुत जल्द बीजेपी के नए नेता का नाम घोषित होगा. दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान और राकेश सिंह के बीच काफी लंबी बातचीत हुई. दोनों ने लंच भी एक साथ ही किया. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम के लिए ही ये बैठक की. अब इंतजार है उस वक्त का जब बीजेपी अपने पत्ते खोलेगी.

(Visited 417 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT