T. S. BABA ने पेश की मानवता की मिसाल

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सच्चे नेता का फर्ज निभाया है। सिंहदेव के इस कारनामें ने सभी का दिल जीत लिया है। और चारो तरफ उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल मामला प्रदेश के मनेन्द्रगढ़ का है जहां रहने वाले गिरधर मेघानी एक छोटी सी इलेक्ट्रानिक दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पर उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा जब उन्हें पता चला कि उनके हार्ट में 4 ब्लॉकेज हैं और उन्हें बाई पास सर्जरी के लिए 5 लाख रुपयों की जरूरत है। ऐसे में इस परिवार के लिए फरिश्ता बनकर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव। सिंहदेव से गिरधर की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए बात की जिसके बाद सिंहदेव ने लड़की को मदद का आश्वासन दिया। और उसके पिता के इलाज की पूरी जिम्मेदारी ली। फिलहाल गिरधर मेघानी का इलाज रायपुर में डॉ.चंदेल के यहां हो रहा है। वहीं सिंहदेव से मिली इस मदद से मेघानी परिवार बहुत खुश है। और बार-बार उनको धन्यवाद दे रहा है।

(Visited 410 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT