MP में शुरू कांग्रेस की किसान विजय रथ यात्रा

लोकसभा चुनाव के पहले किसान कांग्रेस मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कमलनाथ सरकार के कर्जमाफी के वचन को पूरा करने की बात पहुंचाने के लिए रथ यात्रा लेकर पहुंचेगी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से मंत्री किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य गांव-मंडियों, जिला-जनपद पंचायतों में पहुंचकर कर्जमाफी को लेकर किसानों को जानकारी देना और यह जानना है कि उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिला या नहीं ।

(Visited 65 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT