विधायक देखते रहे और महिला के साथ अभद्रता होती रही

कानपुर के एसएसपी दफ्तर में एक गार्ड की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल चकेरी निवासी शबाना साजिद नूर एक मामले की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंचीं थीं. इस बीच विधायक इरफान सोलंकी कार से निकले तो शबाना उन्हें रोक कर समस्या सुनाने लगी. विधायक कार में बैठे ही सब देख रहे थे और सुन रहे थे. इसी दौरान महिला ने जब उनसे मदद की गुहार लगाई तो विधायक के गार्ड ने महिला के साथ अभद्रता की. उसने महिला को न सिर्फ हाथ पकड़ कर खींचा बल्कि मारपीट भी की. इस दौरान विधाय कार में ही बैठकर शबाना की बातें सुनते रहे और उन्होंने कोई जबाव देना जरूरी नहीं समझा. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT