4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया डॉक्टर

अमरवाडा में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने एक डॉक्टर को रंगे हाथो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा पशु चिकित्सालय के सहायक चिकित्सक अनिल केवट ने हरिओम साहू नाम के एक युवक से गायों का इंश्योरेंश करने के बदले में 4 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत हरिओम साहू ने लोकायुक्त की टीम से की थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को रंगे हाथो पकड़ा है। जबलपुर लोकायुक्त की 8 सदस्यी टीम ने यह कार्रवाई की है।

(Visited 164 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT