आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ FIR और मुकदमा कायम

नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट के आरोप के बाद इंदौर के बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ इंदौर के एमजी रोड थाने में मुकदमा कायम किया गया है। नगर निगम कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 353, 294,506,147,148 के तहत मामला कायम किया है। आपको बता दें कि ये धाराएं मारपीट बलवा शासकीय कार्य में बाधा डालना वगैरह से जुड़ी हैं। इनमें से कुछ धाराएं गैर जमानती हैं। विधायक होने के कारण आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ मुकदमा भोपाल की स्पेशल कोर्ट में चलाया जाएगा।

(Visited 281 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT