CCTV में कैद हुई जानलेवा हमले की वारदात

खरगोन की कृषि उपज मंडी के पास गुरूवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रवीण गांगले नाम के एक युवक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक को दुकान से बाहर खिंचा और फिर लात और घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार किया। और उसे अधमरा छोड़कर चले गए। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है। युवक के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। जिसका इलाज प्राथमिक केन्द्र में किया जा रहा है। प्राथमिक ईलाज के बाद घायल युवक को इंदौर रेफर किया जाएगा।

(Visited 58 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT