चंबल में फिर सक्रिय हुए डकैत

एक बार फिर चंबल के बीहड़ों में डकैतों ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस चंबल के बीहड़ों की खाक छानने में जुट गई है।चंबल आई जी डी पी गुप्ता का कहना है कि चंबल के बीहड़ों में डकैतों के मूवमेंट को लेकर मुरैना और श्योपुर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।डकैतों की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां चंबल के बीहड़ों में डेरा डाले हुए हैं जल्द ही डकैत की गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि कल चंबल के बीहड़ों में पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुख्यात डकैत जगन सिंह गुर्जर बीहड़ में डेरा डाले हुए हैं उसीसमय राजस्थान में मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। इस घेराबंदी के दौरान दोनों पक्ष से गोलियां भी चली, इसी बीच पता चला कि जगन गुर्जर नहीं वह 25 हजार का इनामी डकैत भारत सिंह गुर्जर उसका पिता सोनेराम जो कि 3 हजार का इनामी है। पुलिस ने सर्चिंग करके तीन हजार के नामी सोनेराम गुर्जर सहित एक अन्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं 25 हजार का इनामी डकैत भारत सिंह गुर्जर भागने में कामयाब रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह चंबल के बीहड़ों में ही छुपा हुआ है इसीलिए पुलिस लगातार सर्चिंग अभियान करने में जुटी हुई है।

(Visited 99 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT