कांग्रेस नेता का भाई अवैध शराब के साथ पकड़ाया

बुधनी तहसील के शाहगंज के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शिवहरे के भाई को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है… पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोपाल की तरफ से आ रही कार को रोककर चेक किया तो उसमें 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक सोनू शिवहरे को पकड़ कर 65 हजार रुपए कीमत की शराब जप्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक सोनू शिवहरे शाहगंज के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शिवहरे का छोटा भाई है। सोनू शिवहरे के खिलाफ शाहगंज थाने में मामला कायम किया गया है।

(Visited 209 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT