सिंधिया ने साधा कमलनाथ सरकार पर निशाना

प्रदेश भर में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान देकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा है कि जिस उद्देश्य को लेकर लेकर सरकार मध्य प्रदेश में आई थी वह पूरा नहीं हुआ है। बड़े शर्म की बात है कि आज भी मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन चल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार को इस अवैध उत्खनन पर रोक लगानी चाहिए । सिंधिया ने कहा कि अगर यह अवैध उत्खनन नहीं रोका गया तो वे खुद इसके खिलाफ झंडा उठाएंगे।
बाइट- ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस नेता
ग्वालियर से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT