क्या कारण कि पिता ने कर दी बेटे की हत्या

एक पिता की ऐसी क्या मजबूरी हो सकती है कि वह अपने ही जवान बेटे की हत्या कर दे । सागर में ऐसा ही मामला सामने आया है। मृतक आकाश गंगेले छतरपुर में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। आकाश के पिता संतोष गंगेले अपने बेटे की शराबखोरी से तंग आ चुके थे। जानकारी के मुताबिक आकाश आए दिन घर में शराब पीकर मारपीट करता था। गुरुवार की सुबह भी आकाश अपने पिता संतोष गंगेले के साथ विवाद कर रहा था जिसके बाद गुस्से में आकर संतोष गंगेले ने आकाश को गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मामले की सूचना लगते ही गोपालगंज पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इलाके में चर्चा जोरों पर है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी एक पिता की कि जिस बेटे को पाल पोस कर इतना बड़ा किया, एक दिन उसकी ही जान लेनी पड़ी।

(Visited 73 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT