वारासिवनी में लखपति को चाकू से गोदा

वारासिवनी के वार्ड नं 13 में सोमवार देर शाम दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद पर एक युवक ने 22 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लखपति नामक युवक दिनेश फुलबांधे के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में गया हुआ था।उसी दौरान वहां नीलेश नागेंद्र नामक युवक से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद नीलेश ने लखपति पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे लखपति को पेट और चेहरे पर गंभीर घाव लगे। चाकू मारने के बाद नीलेश उर्फ बिट्टू मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लखपति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही नवागत थाना प्रभारी कमल निगवाल पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले
में आरोपी नीलेश उर्फ बिट्टू नागेंद्र के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

(Visited 147 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT