लोकसभा चुनाव 2019- साध्वी ने किया सेना के नाम का इस्तेमाल, कांग्रेस ने की शिकायत

भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के साथ विवाद का नाता टूट ही नहीं रहा है। शुक्रवार को फिर प्रज्ञा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान सेना और सर्जिकल स्ट्राइक का नाम लेकर एक और विवाद खड़ा कर दिया। भोपाल के बैरागढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश के दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक कर निपटा सकती है। आप भी सुनिए क्या कहा साध्वी प्रज्ञा ने– साध्वी प्रज्ञा का ये बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत करके उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि प्रज्ञा को चुनाव आयोग पहले ही दो नोटिस जारी कर चुका है और एक प्रकरण भी दर्ज हो चुका है। अब देखना है कि इस ताजा शिकायत के बाद आयोग क्या कार्रवाई करता है।

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT