MP में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, होगी रासुका की कार्यवाही

मध्यप्रदेश में मिलावटखोरी पर सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। सीएम कमलनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ धर-पकड़ की जा रही है। उज्जैन में बेकरी सार्टनिंग के नाम पर नकली घी बनाने के आरोप में कीर्ति वर्धन केलकर नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करके प्रदेश में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में 20 जुलाई से मिलावटखोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 1468 नमूने लिये गये हैं। राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा नमूनों का विश्लेषण किया जा रहा है। प्रयोगशाला में 413 नमूने विश्लेषण की प्रक्रिया में हैं। इनमें से 40 नमूनों की जाँच पूरी हो चुकी है। जाँच में 20 नमूने मानक, 15 नमूने सब-स्टेन्डर्ड और 3 नमूने मित्याछाप के पाये गये हैं। ग्वालियर जिले में 3, राजगढ़ में 2, खरगोन और गुना जिलों में 1-1 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी गयी है। प्रदेश में मिलावटखोरी की जानकारी देने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 11 हजार रुपए कर दी गई है।

(Visited 33 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT