प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मिड डे मील में दिए जा रहे हैं कीड़े वाली सब्जी

राजनांदगांव स्थित शासकीय गंजपारा स्कूल में बनने वाले मिड डे मील में कीड़े वाली सब्जी बनाए जाने का मामला सामने आया है…..जिसके खाने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं…. आपको बता दे कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को पोषण युक्त भोजन मिले इसके लिए मिड डे मील की व्यवस्था की गई है…. जिसके लिए श्री गणेश एन.जी.ओ. को भोजन बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है…. लेकिन अभिभावकों का आरोप है कि स्कुल में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद जब वे वहां गए तो मिड डे मील की जांच की गयी… जांच में बनने वाली सब्जी में कीड़े पाए गए…वहीं जब इस मामले पर स्कूल के प्रभारी हेड़ मास्टर से बात की गई तो उनका कहना है की श्रीगणेश एन.जि.ओ. के लोगों को कई बार गुणवत्ता की शिकायत की गई है… लेकिन वे ध्यान नहीं देते…..इससे पहले भी एन.जी.ओ. पर मीनू के अनुसार मिड डे मील नहीं बनाने के आरोप लगते रहे हैं…. अब देखने वाली बात है कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाती है….

 

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT