राहुल गांधी को किस मंत्री ने कहा कुत्ते का पिल्ला

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री गणपत बसावा के खिलाफ परिवाद पत्र पेश किया गया है….इसमें मंत्री बसावा पर एक करोड़ रुपए की मानहानि का दावा भी किया गया है…..एडवोकेट दाताराम माहौर ने ये परिवाद जेएमएफसी आशुतोष यादव के कोर्ट में पेश किया..है परिवाद दायर करने वाले अधिवक्ता दाताराम माहौर ने बताया की मंत्री वसावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की तुलना करते हुए गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाडा में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब पीएम मोदी खड़े होते हैं, तो ऐसा लगता है कि गुजरात का शेर खड़ा है. जब राहुल गांधी खड़े होते हैं, तो ऐसा लगता है कि कुत्ते का पिल्ला अपनी पूंछ हिला रहा है. अगर पाकिस्तान उसे ‘रोटी’ देता है, तो वह वहां जाएगा और अगर चीन उसे ‘रोटी’ देता है, तो वह वहां भी जाएगा। अधिवक्ता का कहना है कि उनकी टिप्पणी से उन्हें व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मानसिक आघात पहुंचा है। इसलिए मंत्री बसावा से 1 करोड़ रुपए के रूप में दिलाएं। न्यायालय ने कथन के लिए 20 जून की तारीख तय की है।

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT