सागोन के इन पेड़ों का नहीं है कोई रखवाला

जैसीनगर में इन दिनों वन माफिया धड़ल्ले से सागौन के कीमती पेड़ काट रहे हैं। पर वन विभाग के लोगों को शायद सागौन से ज्यादा नींद से प्यार है। इसी वजह से इन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये माफिया अवैद्य विद्युत केबल डालकर इलेक्ट्रिक मशीनों से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। जिससे वन्य प्राणियों को करंट लगने का खतरा बना रहता है । पर वन्यकर्मी और माफियाओं की मिलीभगत से अब तक सैकड़ों की संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले पर जब डिप्टी रेंजर राजेंद्र मिश्रा से पूंछा गया तो उन्होंने मीडिया को ही झूटा करार दिया।

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT