नगर के सिविल अस्पताल में पिछले 3 दिनों से संक्रामक बीमारी फैलने के कारण करीब 75 से अधिक मरीजों को एडमिट किया गया। वही करीब इतने ही मरीजो का उपचार हुआ। अस्पताल रिकार्ड के अनुसार मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। जो दस्त के साथ उल्टी की परेशानी से जूझ रहे हैं। मरीजो में 8 माह की बच्ची से लेकर 75 साल के बुजर्ग का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। उपचार के लिए वैशाली अनिल 6 अमान इमरान 4 जफर अकील 1 नवाज अली 3 दीपिका 12 सहित 75 से अधिक मरीज एडमिट है।