सेल्दा पावर प्लांट में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

सनावद के सेल्दा पावर प्लांट में देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लांट के बीओपी एरिये में एक प्राइवेट केंटीन में देर रात करीबन दो बजे आग गई । आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद एनटीपीसी में मौजूद फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया । बताया जा रहा कैंटीन में अचानक आग लगी थी और एक गैस की टंकी भी ब्लास्ट हो गई। जिसके कारण आग ने विकराल रूप लिया। ओर कैंटीन में रखा पूरा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। खैर गनीमत रही कि रात होने के कारण इस कैंटीन में कोई मौजूद नही था। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। केंटीन संचालक रामेश्वर वर्मा के अनुसार आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(Visited 246 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT