MP के इस IAS पर लगे गंभीर आरोप

प्रदेश के ऊर्जा और योजना विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान पर उनके ही जूनियर अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। योजना विभाग के अवर सचिव सचिंद्र राव ने प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान पर अपशब्द कहने और अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। सचिंद्र राव ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और मंत्रालय के कर्मचारी संघ को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान ने फाइल बुलाने के लिए उन्हें अपशब्द कहे हैं जिससे उन्हें ठेस पहुंची है। हालांकि इस मामले में ऊर्जा और योजना विभाग के प्रमुख सचिव मोहम्मद सुलेमान की फिलहाल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

(Visited 152 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT