हॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्यों शेयर कीं न्यूड फोटो

हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला थॉर्न ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें शेयर की थीं. अब इन तस्वीरों को शेयर करने के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. तारीफ क्यों हो रही है ये वजह जानेंगे तो आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. दरअसल बेला ने बताया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था और धमकी दे रहा था कि वह उनकी न्यूड फोटोज़ और वीडियोज़ लीक कर देगा. वह कहती हैं, ‘हैकर के इरादे को फेल करने के लिए मैंने खुद ही तस्वीरें शेयर कर दीं.’ बेला ने ये ट्वीट 15 जून को किया था. उन्होंने तीन स्क्रीन शॉट शेयर किए थे. इनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा.बेला के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. बेला के ट्वीट को अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं.

(Visited 119 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT