घायल बाघिन का डॉट तकनीक से किया इलाज

पहले कभी जंगली जानवर घायल होता था तो उसे बेहोश कर इलाज किया जाता था… लेकिन अब प्रदेश में डॉट तकनीक से पहली बार एक घायल बाघिन का इलाज किया गया है… इससे वन अधिकारियों को राहत मिलेगी… जो रेस्क्यू में घायल हो जाते थे… पेंच नेशनल पार्क के अफसरों ने बताया कि बाघिन के शावकों पर बाघ ने हमला किया था…जिसमें बाघिन बुरी तरह जख्मी हो गई… बाघिन के जख्मी होने की जानकारी एक पर्यटक ने पार्क प्रबंधन को दी… उसने पार्क प्रबंधन को घायल बाघिन के फोटो भी मुहैया कराए थे… सूचना मिलने के बाद पार्क प्रबंधन ने घायल बाघिन को ट्रेप कैमरों की मदद से लोकेट किया… और डॉट तकनीक से इलाज किया…

(Visited 69 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT