मैच के ब्रेक में खिलाड़ी ने ऐसा क्या किया कि मंत्री भी सलाम ठोंकने पर मजबूर हो गए?

ये बॉलीवॉल खिलाड़ी लालेवेंटिलुआंगी हैं. हाल ही में स्टेट गेम्स के लिए लालेवेंटिलुआंगी मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंची. लेकिन मैच के ब्रेक में इस खिलाड़ी ने ऐसा कुछ किया कि वो सुर्खियां बन गईं. उनके लिए पॉजीटिव कमेंट्स की कतार लग गईं. और खुद खेल मंत्री रोयटे उन्हें सल्यूट करने पर मजबूर हो गए. दरअसल लाल मैच के ब्रेक में अपनी सात माह की बच्ची को दूध पिलाती दिखाई दीं. जिस पर उनकी बहुत तारीफ हो रही है कि न उन्होंने अपना खेल छोड़ा न बच्ची को नजरअंदाज किया. खेल और मातृत्व के प्रति इस जज्बे को देखकर खेल मंत्री ने उन्हें अलग से दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की. लाल की ये तस्वीर तेजी से ट्रेंड कर रही है. खेल और मातृत्व के जज्बे की मिसाल भी बन रही है.

(Visited 71 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT