MP में बनेंगी हाईटेक स्मार्ट गौशालाएं, मंत्री लाखन सिंह ने साइन किया MOU

मध्यप्रदेश मे निराश्रित गायों को शरण और संरक्षण देने के लिए जल्द ही मॉडर्न स्मार्ट गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने आज एक निजी कंपनी के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए। इस करार के मुताबिक प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं वाली लगभग 600 से ज्यादा गौशालाएं बनाई जाएंगी। इन गौशालाओं में सड़कों पर घूमते निराश्रित गौवंश को संरक्षण दिया जाएगा। इस गौशाला में गायों के गोबर से बायो फ्यूल भी बनाया जाएगा। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह का कहना है कि प्रदेश में सरकार ने 1 हजार नई गौशालाएं खोलने का फैसला किया है और आने वाले एक-डेढ़ साल में प्रदेश में सड़कों पर कोई भी निराश्रित गौवंश देखने को नहीं मिलेगा।

(Visited 128 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT