ओम्कारेश्वर महाराज निकले ओमकार पर्वत परिक्रमा पर

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भादों मास के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव अपने पूरे लाव लश्कर के साथ… 7 किमी लंबी ओंकार पर्वत की परिक्रमा करने निकले… जहां श्रद्धालु गुलाल की बौछार कर बाबा की अगवानी करते दिखे… यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए भी श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही… मुख्य मंदिर से पालकी में सवार होकर बाबा ओंकार पर्वत पर भक्तों का हाल जानने निकले… इसे देखने के लिए प्रदेश सहित देश के अनेक हिस्सों से हजारों श्रद्धालु इस दिन विशेष रूप से तीर्थ नगरी आते हैं… ओंकार पर्वत में संचालित आश्रम सामाजिक संगठन और शिवभक्त के स्वागत सत्कार के लिए आतुर दिखे… सवारी मंदिर पहुंचेगी…. जहां विशाल प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन होगा….

(Visited 88 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT